साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के निगम-मंडलों और आयोगों में नियुक्तियां, ममता साहू बनीं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समितियों एवं अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।महिला आयोग को नई अध्यक्ष मिलीराज्य सरकार ने डॉ. ममता साहू को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर गौरीशंकर श्रीवास तथा सदस्य पद पर देवशरण सेन की नियुक्ति की गई है।वहीं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद पर रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष पद पर वेदराम मनहरे तथा सदस्य के रूप में सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर एवं दयावंत धर बांधे को नियुक्त किया गया है।


