श्री राकेश पाण्डेय जी ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल होने का आश्वासन दिया।
भिलाई। भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में आयोजित होने वाले 64वें शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय से सौजन्य भेंट कर उन्हें दुर्गा पूजा महोत्सव का आमंत्रण पत्र सादर भेंट किया गया। इस अवसर पर भिलाई नगर कालीबाड़ी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री पाण्डेय जी को माँ दुर्गा के आगमन की शुभकामनाएँ देते हुए पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। आगामी 16 अक्टूबर से आयोजित होने वाला यह महोत्सव धार्मिक आस्था, बंगाली संस्कृति एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस मौके पर भिलाई नगर कालीबाड़ी के महासचिव सुमित कुमार घोषाल, अमिताभ सरकार, तपन दास, सुमन शील, समीर घोषाल, पलाश बसु, अभिनव नंदी, श्रीमती बनानी बसु, श्रीमती सोमा देव, श्रीमती रत्ना घोषाल, श्रीमती शिल्पी बसु सहित भिलाई नगर कालीबाड़ी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।






