गणेश चतुर्थी पर भिलाई नगर कालीबाड़ी में हुआ विशेष पूजन

Spread the love

वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं ने अर्पित की पुष्पांजलि ।

भिलाई नगर कालीबाड़ी, सेक्टर-6 में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्राण-प्रतिष्ठित भगवान श्री गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के तहत सुबह 10:00 बजे से मंदिर परिसर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश जी का विशेष पूजन किया गया। मंदिर के पुजारी पं. मानस मिश्रा द्वारा विधिवत पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराया गया। पूजा-अर्चना के साथ हवन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान श्री गणेश जी से परिवार एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी को पुष्पांजलि अर्पित की तथा विघ्नहर्ता भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पूरा कालीबाड़ी परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।पूजा एवं धार्मिक आयोजन की व्यवस्था एवं संचालन श्रीमती मौसमी राय द्वारा किया गया, जबकि भोग-प्रसाद की व्यवस्था भिलाई नगर कालीबाड़ी कमेटी की ओर से की गई। दोपहर 1:00 बजे से श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।आयोजन के अवसर पर छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं भिलाई नगर कालीबाड़ी के सहसचिव सुमन शील, उपाध्यक्ष विश्वजीत दास, राजा बैनर्जी, सत्यजीत दास, तरुण भट्टाचार्य, प्रकाश राय, सहसचिव अरुणा भट्टाचार्य, श्रीमती बॉबी दास, श्रीमती रत्ना घोषाल, श्रीमती मौसमी राय, श्रीमती मनोदीपा सहित कालीबाड़ी समिति एवं समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान श्री गणेश जी से सर्वजन के कल्याण, परिवारों की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र में शांति एवं मंगल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *