उनकी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील सहित परिवारजनों, सहकर्मियों, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
राजनांदगांव। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर राजनांदगांव निवासी सुश्री पूर्णिमा मिश्रा (पिता स्वर्गीय श्री रामदत्त पाण्डेय) को रसायन शास्त्र विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है।सुश्री पूर्णिमा मिश्रा ने अपना शोध कार्य “प्रदूषकों को हटाने हेतु हॉलोसाइट आधारित समिश्र पदार्थों का संश्लेषण एवं विशेषताओं का अध्ययन” विषय पर पूर्ण किया। यह शोध कार्य हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के डिप्टी रजिस्ट्रार (प्रतिनियुक्ति पर) डॉ. राजमणि पटेल के मार्गदर्शन तथा दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव के सहायक प्राध्यापक डॉ. डाकेश्वर कुमार वर्मा के सह-निर्देशन में संपन्न हुआ।अपने शोध में उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उपयोगी हॉलोसाइट आधारित समिश्र पदार्थों का निर्माण तथा उनके गुणों का विस्तृत अध्ययन किया है। यह शोध भविष्य में प्रदूषकों के प्रभावी निष्कासन के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।शोध कार्य के सफल मूल्यांकन एवं विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित समस्त शैक्षणिक प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के उपरांत उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।वर्तमान में सुश्री पूर्णिमा मिश्रा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचईडी), जिला राजनांदगांव की प्रयोगशाला में रसायनज्ञ (केमिस्ट) के पद पर कार्यरत हैं।





