वर्षों का इंतजार हुआ पूरा, भिलाई नगर कालीबाड़ी में डोम शेड निर्माण कार्य प्रारंभ

Spread the love

कालीबाड़ी के श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए विधायक श्री रिकेश सेन का आभार व्यक्त किया है ।

भिलाई नगर कालीबाड़ी परिसर में लंबे समय से प्रतीक्षित डोम शेड निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। इस कार्य के शुरू होने से कालीबाड़ी से जुड़े श्रद्धालुओं, समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है।उल्लेखनीय है कि यह निर्माण कार्य क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। डोम शेड के निर्माण से धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी तथा बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ प्राप्त होगा।यह निर्माण कार्य रिकेश सेन की विधायक निधि से कराया जा रहा है। इसके लिए कालीबाड़ी से जुड़े लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने वैशाली नगर विधायक श्री सेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *