छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज ने किया विधायक रिकेश सेन के हाथों से बांग्ला कैलेंडर पंचांग 1433 का विमोचन

Spread the love

भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुमन शील, समाज के वरिष्ठ सलाहकार तपन सरकार, सुमित घोषाल, अजय मिश्र, समीर घोषाल, प्रसम दत्ता सहित कई गणमान्य नागरिक के मौजूदगी में हुआ बांग्ला कैलेंडर पंचांग का विमोचन ।

छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बांग्ला कैलेंडर पंचांग का प्रकाशन किया गया है। जिसका प्रथम प्रिंट बांग्ला तिथि 25 बैसाख 9 मई कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर बांग्ला कैलेंडर पंचांग 1433 भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुमन शील, वरिष्ठ सलाहकार तपन सरकार की मौजूदगी में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के हाथों से विमोचन किया गया। इस मौके पर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि समाज की ओर से कैलेंडर पंचांग पर आधारित पूरे विवरण बांग्ला भाषा में प्रकाशित किया गया है, जो बांग्ला भाषा को समझने वाले बहुत ही सुविधाजनक रुप से देख सकेंगे। जिसमें दैनिक तिथि, शुभ मुहूर्त, एकादशी, विवाह की तारीखें, त्योहार का समय शामिल है।इस विमोचन के अवसर पर सेक्टर 6 कालीबाड़ी समिति के सुमित घोषाल, अजय मिश्र, समीर घोषाल, विश्वजीत दास, प्रसम दत्ता सहित अनेकों गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *