एकता जनकल्याण फाउंडेशन ने किया कामगार महिलाओं का सम्मान

Spread the love

अतिथियों ने कहा मई दिवस पर कामगार महिलाओं का सम्मान करना अति प्रशंसनीय कार्य। बड़ी संख्या में मौजूद थे सेक्टर की कामगार महिलाएं ।

1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर-6 मंदिर परिसर में एकता जनकल्याण फाउंडेशन द्वारा घर एवं दुकान पर कामगार महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में शुरू फाउंडेशन की सोनाली महादेवन तथा शपथ फाउंडेशन की रश्मि सागर उपस्थित रहीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता किरण भोसले के द्वारा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया । एकता जनकल्याण फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमति पिंकी सिन्हा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहां उन्होंने इस अवसर पर कहा कि एकता जनकल्याण फाउंडेशन हमेशा से जनहित और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सके । आयोजन के इस अवसर उपस्थित कामगार महिलाओं ने भी अपने दिनचर्या एवं अनुभव को साझा किया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों के हाथों से घरों में बर्तन, पोछा तथा दुकानों में कार्यरत करने वाले सौ से अधिक महिलाओं को श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा है कि संस्था द्वारा 1 मई के दिन समाज में कार्यरत इन महिलाओं को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ान अति प्रशंसनीय कार्य है

कार्यक्रम का संचालन जीवनदान सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेश मानिकपुरी ने किया तथा आभार व्यक्त श्रीमती पिंकी सिन्हा ने की। कार्यक्रम में फाउंडेशन की सदस्य कुसुम घोष, टीकेश्वरी साहू एवं मानसी सरकार का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *