‘दुल्हनिया ले आएगी’ को मिल रहा हर वर्ग का प्यार, दर्शकों ने कहा—परिवार के साथ देखने लायक मनोरंजक फिल्म

Spread the love

फिल्म को लेकर बच्चों में भी खास उत्साह है और बच्चे परिवार के साथ फिल्म देखने के लिए इच्छुक नजर आ रहे हैं। फिल्म देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि फिल्म जरूर देखने आएं—हंसी, मनोरंजन और पारिवारिक माहौल से भरपूर है। भिलाई के वेंकटेश्वर सिनेमा हॉल, सुपेला में चल रही ‘दुल्हनिया ले आएगी’ फिल्म देखने के इच्छुक दर्शकों के लिए छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील की ओर से निःशुल्क पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

भिलाई। भिलाई के वेंकटेश्वर सिनेमा हॉल, सुपेला में पिछले करीब तीन सप्ताह से प्रदर्शित हो रही फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। फिल्म देखने के लिए जहां बंगाली समाज के लोग परिवार और मित्रों के साथ पहुंच रहे हैं, वहीं मध्यम वर्ग एवं श्रमिक बस्तियों से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में सिनेमा हॉल पहुंच रहे हैं। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने इसकी कहानी, हास्य और मनोरंजक प्रस्तुति की जमकर प्रशंसा की। कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म में कॉमेडी का अच्छा तालमेल है और यह ऐसी मनोरंजक फिल्म है, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। दर्शकों ने कहा कि फिल्म की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है। फिल्म के निर्देशक आकाशादित्य लामा भिलाई से जुड़े हैं। इसी पारिवारिक जुड़ाव के कारण बंगाली समाज में भी फिल्म को लेकर विशेष उत्साह है। छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुमन शील ने कहा कि भिलाई से जुड़े निर्देशक की फिल्म को समाज के साथ-साथ अलग-अलग वर्गों के दर्शकों का प्यार मिलना गौरव की बात है। उन्होंने लोगों से अपील की कि परिवार और मित्रों के साथ सिनेमा हॉल पहुंचकर फिल्म का आनंद लें और स्थानीय प्रतिभा का उत्साह बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *