भारतीय जनता पार्टी भिलाई युवा मोर्चा में एक पद पर दो-दो दावेदार

Spread the love

युवा मोर्चा नियुक्तियों पर घमासान, भिलाई भाजपा में वर्चस्व की जंग खुलकर आई सामने ।

भिलाई जिला भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नियुक्तियों को लेकर अब भिलाई भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है, जहां सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता अपने-अपने समर्थकों को पदाधिकारी बनाने में जुटे हैं। एक ही पद पर दो-दो लोगों को नियुक्त किए जाने से संगठन के भीतर भारी असंतोष और भ्रम की स्थिति बन गई है। 13 मंडलों में से 10 मंडलों में नियुक्तियों को लेकर जमकर विरोध हो रहा है, जो अभी तक थमने का नाम नही ले रहा है। युवा मोर्चा में अधिक से अधिक युवाओं को पद देकर अपना प्रभाव बढ़ाने की होड़ मची है।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल द्वारा कार्यकारिणी घोषित किए जाने के बाद कुछ ही घंटों के भीतर भाजपा मंडल अध्यक्षों ने अपनी-अपनी अलग सूचियां जारी कर दी। वरुण यादव द्वारा जारी की गई सूची में महेंद्र साहू मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा), महेश तिवारी मंडल महामंत्री (युवा मोर्चा), अभिषेक शर्मा मंडल महामंत्री (युवा मोर्चा), गोल्डी सोनी द्वारा जारी सूची में अमित मिश्रा मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा), एस राजेश्वर मंडल महामंत्री (युवा मोर्चा), प्रथम प्रताप सिंह मंडल महामंत्री (युवा मोर्चा), धर्मेंद्र सिंह द्वारा जारी सूची में आदित्य (टोपा) कुमार मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा), तुषार चौधरी मंडल महामंत्री (युवा मोर्चा), आकाश तिवारी मंडल महामंत्री (युवा मोर्चा), प्रशांत गुप्ता द्वारा जारी सूची में यशवंत राजपूत मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा), गौरी शंकर द्वारा जारी सूची में हेमराज साहू मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा), मनोज चक्रधारी मंडल महामंत्री (युवा मोर्चा)।युवा मोर्चा सौरभ जायसवाल जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला-भिलाई ने महामंत्री शिवा, प्रथम प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भास्कर राव, महामंत्री ललित ध्रुव, आकाश प्रधान, अध्यक्ष खुर्सीपार – मनीष चौधरी, महामंत्री – सतवीर सिंह, आकाश तिवारी सहित अन्य लोगों की नियुक्ति की है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सभी 13 मंडल अध्यक्षों से नाम मंगाए गए थे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर जिलाध्यक्ष ने अपनी पसंद के नाम प्रदेश नेतृत्व को भेज दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *