भिलाई के वेंकटेश्वर सिनेमा हॉल में प्रदर्शित हो रही फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के शनिवार के शो में बंगाली समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर फिल्म का आनंद लेंगे। छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए निःशुल्क पास उपलब्ध हैं। फिल्म देखने के इच्छुक सदस्य तत्काल संपर्क कर पास प्राप्त कर सकते हैं।

भिलाई। भिलाई के वेंकटेश्वर सिनेमा हॉल में प्रदर्शित हो रही फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ को लेकर छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुमन शील ने समाज के लोगों से परिवार एवं मित्रों के साथ फिल्म देखने का आह्वान किया है। फिल्म के निर्देशक आकाशादित्य लामा भिलाई से जुड़े हैं। उनकी माताजी बंगाली समाज से हैं, जिसके कारण आकाशादित्य लामा का भी बंगाली समाज से पारिवारिक एवं आत्मीय जुड़ाव है। ऐसे में बंगाली समाज के लिए यह गर्व और खुशी का विषय है कि अपने शहर से जुड़े इस प्रतिभाशाली निर्देशक की फिल्म बड़े पर्दे पर प्रदर्शित हो रही है। सुमन शील ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में सिनेमा हॉल पहुंचकर फिल्म देखें और आकाशादित्य लामा सहित छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें।






