भिलाई निगम परियोजना कार्यालय में विधायक कार्यालय की ओर से उपस्थित कर्मचारी, परियोजना अधिकारी नितेश मेश्राम, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, इंजीनियर दीपक देवांगन एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील की उपस्थिति में आयोजित बैठक में संपूर्ण आर.सी.सी. छत ढलाई कार्य कराने पर सहमति बनी। हरि संघ समिति के अध्यक्ष भूपति मण्डल ने भी इस निर्णय पर अपनी लिखित सहमति प्रदान की।



भिलाई। वार्ड क्रमांक 33, कैम्प-2 स्थित विवेकानंद नगर हरि संघ मंदिर के सामने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की विधायक निधि से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के संपूर्ण आर.सी.सी. छत (ढलाई) कार्य के संबंध में आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण सहमति बनी।बैठक में परियोजना अधिकारी नितेश मेश्राम, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, इंजीनियर दीपक देवांगन, विधायक कार्यालय की ओर से उपस्थित कर्मचारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता एवं छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुमन शील उपस्थित रहे। बैठक के दौरान निर्माण कार्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा भवन के अधिकतम उपयोग एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सामुदायिक भवन के संपूर्ण क्षेत्र में आर.सी.सी. छत (ढलाई) का कार्य कराया जाएगा, जिससे भवन का पूरा क्षेत्र समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी बन सके। इस संबंध में हरि संघ समिति के अध्यक्ष भूपति मण्डल ने भी अपनी लिखित सहमति प्रदान की। समिति एवं बंगाली समाज के सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया और कहा कि भवन का संपूर्ण निर्माण होने से बंगाली समाज एवं सर्वसमाज को भविष्य में एक बेहतर एवं सुविधाजनक सामुदायिक भवन उपलब्ध होगा। हरि संघ समिति एवं स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, परियोजना अधिकारी नितेश मेश्राम, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, इंजीनियर दीपक देवांगन तथा निर्माण कार्य के संबंध में समन्वय एवं सकारात्मक पहल करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एवं छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री सुमन शील के प्रति आभार व्यक्त किया । आभार व्यक्त करने वालों में पूर्व अध्यक्ष मानिक शील, वरिष्ठ सदस्य अनिल मण्डल, संजय शील, सपन राय, गणेश शील, सुब्रत राय, नारायण राय, राजेश सरकार, सुशील पात्रों, उत्तम शील, जितेन्द्र सरकार, रंजन प्रसाद, कोमल सरकार, चित्रा मण्डल, नर्मदा राय, काजल राय, शिखा शील, नमिता शील सहित अनेकों शामिल है।

