समाजहित में की गई इस जनहितकारी पहल के लिए विधायक रिकेश सेन के प्रति क्षेत्र की महिलाओं ने हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

भिलाई। वार्ड क्रमांक 33, कैम्प-2 स्थित हरि संघ मंदिर के सामने वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन की विधायक निधि से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के संपूर्ण आर.सी.सी. छत (ढलाई) कार्य पर सहमति बनने के बाद क्षेत्र में हर्ष का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने निर्माण स्थल पर पूजा-अर्चना की तथा ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश के नाम पर नारियल फोड़कर सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के सफल एवं मंगलमय रूप से पूर्ण होने की प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जनहितकारी निर्णय का स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुमन शील उपस्थित रहे। उन्होंने वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने लगभग 15 लाख रुपये की विधायक निधि से सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। अब संपूर्ण आर.सी.सी. छत (ढलाई) कार्य पर सहमति बनने से यह भवन और अधिक उपयोगी एवं सुविधाजनक बनेगा, जिससे बंगाली समाज एवं सर्वसमाज को दीर्घकाल तक लाभ मिलेगा।हरि संघ समिति ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया और कहा कि सामुदायिक भवन का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर सुमि शील, चित्रा मंडल, नर्मदा राय, पूजा मल्लिक, गायत्री विश्वास, तरुबाला, रूमा मल्लिक, सबिता पंडित, इंद्रासन, रमाकांत गौड़, कुशेश्वर साहनी, अनिल मंडल, सपन राय, सुब्रत राय एवं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




