भिलाई 4 अप्रैल : भिलाई छावनी पुलिस ने बुधवार देर रात ठेका श्रमिक उत्तम सिंह निवासी कैंप-2 की शिकायत पर पार्षद मन्नान, मुबीन और जोहेब के खिलाफ धारा 115, 296 और 3 (5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को उत्तम सिंह ने बताया कि उसने सटोरिए सद्दाम को अपना बैंक खाता ऑपरेट करने के लिए दिया था। इसी बीच उसे पैसों की जरूरत पड़ गई। इस पर उसने बैंक खाते से 10 हजार रुपए निकाल लिए। इसी लेनदेन को लेकर उसका और बाकी आरोपियों से विवाद और मारपीट हो गई। उत्तम से बयान के आधार पर सटोरिए सद्दाम को भी आरोपी बनाया गया है। शंका है कि जिस खाते से पैसे निकालने पर विवाद हुआ है, उसका उपयोग सद्दाम संदिग्ध गतिविधियों के लिए कर रहा था। पुलिस ने खाते की डिटेल मंगवाई है। नगर पालिक निगम के कांग्रेस पार्षद और उप-सभापति मन्नान खान पर महादेव सट्टा पैनल चलाने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाला कैंप 2 चटाई क्वार्टर निवासी उत्तम सिंह उर्फ बॉबी है। आरोप है कि पार्षद मन्नान खान और उसका भाई मिलकर महादेव का पैनल चलाते हैं। उसने दावा यह भी किया कि उसका बैंक अकाउंट चेक करने पर यह साफ हो जाएगा कि मन्नान और उसके भाई पैनल चलाते हैं। युवक ने बताया कि उसकी मन्नान और उसके भाई जोहेब और सद्दाम के साथ अच्छी दोस्ती थी।
उनका अक्सर घर के पास बाजार में उठना बैठना होता था। दो महीने पहले मन्नान ने उससे उसका बैंक अकाउंट मांगा था। उसने कहा कि कुछ पैसे मंगाना है, 2-3 दिन में वापस दे देगा। बॉबी ने आरोप लगाया कि मन्नान को अकाउंट और पासवर्ड दे दिया। कुछ दिन पहले बॉबी के पास बैंक ऑफ इंडिया से फोन आया कि खाते में दो महीने के भीतर लाखों का ट्रांजेक्शन हुआ है। उन्हें शक है कि गलत तरीके से पैसे आ रहे हैं। वापस आने के बाद उसने मन्नान और उसके भाइयों से उसका बैंक अकाउंट देने को कहा। उसने आरोप लगाया कि तुम लोग उसके खाते में महादेव सट्टा का पैसा मंगाते हो। इस पर वो लोग विवाद करने लगा
सीसी कैमरा बंद कर कमरे में पीटा
बताया जा रहा है कि अकाउंट नहीं देने से नाराज होकर बॉबी ने आधार फिंगर प्रिंट के जरिए अपने दिए खाते से 10 हजार रुपए निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर मन्नान ने उससे विनाद किया। बुधवार शाम को वो अपने भाई और दोस्तों के साथ पहुंचा और बॉबी को पकड़कर पास स्थित मुबीन पर्दा क्लाथ स्टोर लेकर गए। दुकान जाने पर मन्नान ने मुबीन को बोला कि सीसीटीवी कैमरा बंद कर दे। कैमरा बंद होने के बाद उन लोगों ने बॉबी को बुरी तरह पीटा। जब बॉबी की मां बेटे को बचाने गई तो उन लोगों ने उसे भी धक्का देकर वहां से भगा दिया।
मारपीट का मामला किया दर्ज
छावनी थाना प्रभारी ने बताया कि केम्प 2 चटाई क्वाटर निवासी उत्तम सिंह बीएसपी प्लांट में ठेकेदारी में मजदूरी काम करता है। बुधवार को महावीर भवन के पास मुबिन पर्दा क्लाथ के सामने पार्षद मन्नान, मुबिन, जोहेब तीनो मिलकर आपसी लेन देन को लेकर गाली गलौज कर मारपीट किया। घटना में बाएं हाथ, सिर के पीछे और दाएं पसली में अंदरूनी चोटे आई है। पीड़ित चाय पीने मार्केट गया था तभी जोहेब का फोन आया कि मुबीन के दुकान के पास आओ। पीड़ित पहुंचा तो पार्षद मन्नान खान, मुबीन और जोहेब ने पैसो की बात पर गाली गलौज कर मारपीट करना शुरु कर दिया। गटना में सिर के पीछे चोट आई है।
निगम उपसभापति मन्नान पर महादेव सट्टा पैनल चलाने का आरोप.. ? उपसभापति और सटोरिया ने कमरे में बंद कर पीटा युवक को छावनी थाना में अपराध दर्ज…….

