24 अगस्त कल निकलेगी कांवड़ यात्रा

Spread the love

भिलाई। श्रावण मास के पावन अवसर पर ओम धर्म सेवा एवं जनकल्याण समिति द्वारा लगातार 25वें वर्ष कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के संयोजक सुमन शील के नेतृत्व में सोमवार, 24 अगस्त को सुबह 6 बजे शिवनाथ नदी तट से यात्रा प्रारंभ होगी। सुबह 7 बजे मां गंगा की पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद श्रद्धालु पवित्र जल लेकर मनोकामनेश्वर शिव मंदिर के लिए रवाना होंगे।कांवड़ यात्रा का विभिन्न समाजों द्वारा स्वागत किया जाएगा। यात्रा मनोकामनेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर प्राचीन शिवलिंग के जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। साथ ही बटकेश्वर महादेव मंदिर, संतोषी पारा में भी धार्मिक आयोजन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *