भिलाई नगर कालीबाड़ी को भव्य धार्मिक आस्था केंद्र एवं शक्तिपीठ के रूप में विकसित करने पर महत्वपूर्ण चर्चा

Spread the love

मां बम्लेश्वरी मंदिर दर्शन के उपरांत होटल राज इन में कालीबाड़ी के विकास, सौंदर्यीकरण, प्रस्तावित बजट एवं भव्य निर्माण को लेकर चर्चा हुई। मंदिर को नई धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान दिलाने के लिए जल्द कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।बैठक में सुमित घोषाल, तपन अमिताभ सरकार, सुमन शील, तपन दास, प्रकाश राय, संजय पालित, समीर घोषाल एवं तरुण भट्टाचार्य उपस्थित रहे।

डोंगरगढ़, 30 अगस्त 2026 मां बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन के उपरांत मंदिर के समक्ष स्थित होटल राज इन में भिलाई नगर कालीबाड़ी, सेक्टर-6 के विकास एवं उत्थान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में मां बम्लेश्वरी मंदिर की देखरेख से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी, डोंगरगढ़ के प्रतिष्ठित व्यापारी, होटल राज इन के संचालक एवं गणमान्य नागरिकों के साथ भिलाई नगर कालीबाड़ी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में भिलाई नगर कालीबाड़ी को छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक आस्था केंद्र एवं महत्वपूर्ण शक्तिपीठ के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। मंदिर के आगामी विकास, भव्य स्वरूप, सौंदर्यीकरण एवं प्रस्तावित बजट पर चर्चा के साथ राजस्थान सहित देश के विभिन्न प्रांतों से उपलब्ध उच्च गुणवत्ता वाले विशेष पत्थरों के उपयोग पर भी विचार किया गया।मंदिर के सर्वांगीण विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से आगामी कार्ययोजना तैयार कर जल्द उसे अंतिम रूप देने पर जोर दिया गया। साथ ही भिलाई नगर कालीबाड़ी को छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *