भिलाई निवासी डॉ. संगीता भट्टाचार्य ने अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर फेंसर रखाल कुमार सेठी को चिकित्सकीय एवं थेरेप्यूटिक मार्गदर्शन प्रदान किया। पारिवारिक जीवन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल विज्ञान के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका भिलाई के लिए गौरव का विषय है।

न्यूरोलॉजी, स्पोर्ट्स साइंस एवं पुनर्वास के क्षेत्र में कार्यरत डॉ. संगीता भट्टाचार्य ने अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर फेंसिंग खिलाड़ी रखाल कुमार सेठी (राजा) के साथ चिकित्सकीय एवं थेरेप्यूटिक परामर्श किया।डॉ. संगीता भट्टाचार्य भिलाई, छत्तीसगढ़ की निवासी हैं और वर्तमान में भारती विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ में डीन, हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज के रूप में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। पारिवारिक जीवन के साथ-साथ वे शिक्षा, स्वास्थ्य, न्यूरोलॉजी एवं खेल विज्ञान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।डॉ. भट्टाचार्य न्यूरोलॉजी, स्पोर्ट्स साइंस एवं पब्लिक हेल्थ में शोध एवं विशेषज्ञता रखती हैं तथा दिव्यांगजनों के साथ लगभग 12 वर्षों का अनुभव रखती हैं।वहीं, रखाल कुमार सेठी (राजा) ओडिशा एवं भारत की पैरा स्पोर्ट्स गतिविधियों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर फेंसिंग खिलाड़ी हैं। उन्हें बिजू पटनायक स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 में बेस्ट पैरा स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर सम्मान प्राप्त हुआ है और उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं।इस मुलाकात का उद्देश्य खिलाड़ी की न्यूरोलॉजिकल स्थिति, शारीरिक क्षमता, बायोमैकेनिकल संतुलन एवं बेहतर पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए उनके खेल प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की दिशा में चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।भिलाई की बेटी एवं एक कुशल चिकित्सकीय एवं अकादमिक विशेषज्ञ के रूप में डॉ. संगीता भट्टाचार्य की यह सक्रिय भूमिका शहर के लिए गौरव का विषय है।





