सावन के अवसर पर पेड़ों का सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण

Spread the love

ओम धर्म सेवा एवं जनकल्याण समिति संस्था के सदस्यों ने स्वयं श्रमदान कर यह कार्य किया। बरसात में कीड़े-मकोड़ों के नियंत्रण के साथ रात एवं बारिश के दौरान पेड़ों को दूर से स्पष्ट दिखाई देने और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में भी यह कार्य सहायक होगा।

सावन माह के अवसर पर भिलाई के वार्ड 38 स्थित रविशंकर शुक्ल मार्केट में पर्यावरण संरक्षण एवं पेड़ों के सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। ओम धर्म सेवा एवं जनकल्याण समिति के संयोजक सुमन शील के माध्यम से हाईवे जीई रोड सड़क किनारे स्थित पेड़ों में चूना लगाकर रंग-रोगन किया गया। इस कार्य में मुख्य रूप से सड़क किनारे लगे चार बड़े पीपल के वृक्ष एवं नीम के पेड़ शामिल रहे।पेड़ों की जड़ों से लगभग आधा मीटर ऊंचाई तक चूना लगाकर रंग-रोगन किया गया। बरसात के मौसम में पेड़ों की जड़ों एवं तनों पर पनपने वाले कीड़े-मकोड़ों को नियंत्रित करने के साथ-साथ पेड़ों को दूर से स्पष्ट दिखाई देने में भी यह कार्य सहायक होता है।रात के समय एवं बारिश के दौरान कम दृश्यता में सड़क किनारे सफेद रंग से रंगे पेड़ राहगीरों एवं वाहन चालकों को सड़क की स्थिति और आसपास के क्षेत्र का बेहतर अंदाजा लगाने में सहायक हो सकते हैं। इससे सड़क सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलता है।इस कार्य को संस्था के सदस्यों ने स्वयं आगे बढ़कर श्रमदान एवं मेहनत के साथ पूरा किया, जिससे सावन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनहित का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *