बोरे- बासी दिवस पर सरकारी खर्च की होगी जांच, सरकार ने किया विधानसभा में ऐलान कांग्रेस काल में 5 घंटे कार्यकाल में सिर्फ रायपुर राजधानी में ही खर्च हुए थे 8 करोड़ रुपए ।


छत्तीसगढ़ सरकार अब बोरे बासी के कार्यक्रम की गड़बड़ियों की जांच करेगी। शुक्रवार को इसका एलान छत्तीसगढ़ विधानसभा के आखिरी दिन में किया गया। विधायकों की एक समिति इसकी जांच करेगी। दरअसल कॉंग्रेस शासन काल के समय 1 मई मजदूर दिवस के दिन बोरे बासी दिवस मनाया गया था। 5 घंटे के कार्यक्रम में बोरे बासी खाने के नाम पर 8 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। अब इसे लेकर जांच समिति बनाई जा रही है। शुक्रवार को सदन का अंतिम दिन था। बीजेपी के विधायक राजेश मूणत ने अपनी ध्यानाकर्षक सूचना के जरिए इस आयोजन में हुए 8 करोड़ रुपए खर्च करने का मुद्दा उठाया । इसके बाद श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कॉंग्रेस शासन काल में श्रम दिवस पर बोरे बासी दिवस के आयोजन की जांच की घोषणा की गई।




