रोड पर अवैध अतिक्रमण एवं सड़क पर खड़े भारी वाहनों से बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा, तत्काल कार्रवाई की मांग

Spread the love

नंदिनी रोड पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहन और निर्माण सामग्री दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। शिव सेना भिलाई ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देकर सड़क पर किए गए अतिक्रमण, अवैध कब्जे और निर्माण सामग्री हटाने की मांग की है।

भिलाईनगर। शिव सेना भिलाई द्वारा नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नंदिनी रोड पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों, निर्माण सामग्री एवं अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि सड़क पर फैली निर्माण सामग्री, हाईवा ट्रक एवं जेसीबी मशीनों के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं एवं यातायात जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।ज्ञापन में बताया गया कि सड़क पर रेत, गिट्टी एवं अन्य निर्माण सामग्री फैले रहने से दोपहिया वाहन चालक, स्कूली बच्चे, पैदल यात्री एवं आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में फिसलन के कारण दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है। कई बार एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, स्कूल बस एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। हाल ही में एक स्कूली बच्चा भी दुर्घटना में घायल हुआ, जिससे क्षेत्रवासियों में चिंता व्याप्त है।शिव सेना ने नगर निगम से मांग की है कि नंदिनी रोड से अवैध अतिक्रमण एवं सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को तत्काल हटाया जाए तथा सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर आम जनता को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराया जाए।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता, रमेश सिंह, संदीप हटवार, जसवंत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *