महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली अब बंगाल में उप मुख्यमंत्री बनने की चर्चा

Spread the love

महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली कैसे बनीं सांसद, महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली अब बंगाल की उप मुख्यमंत्री बन सकती हैं। भाजपा के अंदर इस बात की चर्चा तेज है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान अब तक नहीं किया गया है।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सत्ता संभालने की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी दो उप मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है, जिसमें एक महिला चेहरा रखने की रणनीति है। इस रेस में महाभारत सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभा चुकीं रूपा गांगुली का नाम उप-मुख्यमंत्री पद के लिए काफी चर्चा में है। रूपा गांगुली ने पश्चिम बंगाल सोनारपुर दक्षिण से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की है।अभिनेत्री अरुंधति मैत्रा को रूपा गांगुली ने हराया ….. रूपा गांगुली ने तृणमूल कांग्रेस की अभिनेत्री अरुंधति मैत्रा को हराया है। उधर, पार्टी के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि उप मुख्यमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। रूपा गांगुली राजनीति में आने से पहले अभिनेत्री के साथ-साथ गायिका भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार चढाव देखे हैं। एक बार उन्होंने खुद बताया था कि वह तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी हैं। तो आइए, उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्सों पर एक नजर डालें। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेस … रूपा गांगुली एक समय में टीवी पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री रही हैं। वहां से लेकर राजनीति के मैदान तक का उनका सफर आसान नहीं रहा है। महाभारत में द्रौपदी का रोल मिलना रूपा गांगुली के करियर का टर्निंग पॉइंट बना।असल में जूही चावला को यह रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। रूपा गांगुली तब बंगाली सीरियल गनदेवता में काम कर रही थीं। निर्माता उनकी परफॉर्मेंस देखकर इतने प्रभावित हुए कि स्क्रीन टेस्ट के बाद फैसला हो गया। बंगाल की शबाना आजमी ….. महाभारत के बाद रूपा गांगुली मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा में सक्रिय रहीं। उन्हें टॉलीवुड की शबाना आजमी कहा जाता है। फिल्में जैसे पद्मा नदीर माझी, अपर्णा सेन की युगांत और रितुपर्णो घोष की अंतर्महल में उनका काम काफी सराहा गया।राजनीति में रूपा गांगुली की एंट्री ……… एंटरटेनमेंट की दुनिया में बड़ा नाम बनने के बाद रूप ने राजनीति में एंट्री ली। 2015 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की। 2016 में राज्यसभा सांसद बनीं। पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *