अंबुबाची के अवसर पर भिलाई नगर सेक्टर 6 कालीबाड़ी शक्तिपीठ मंदिर का कपाट 22 जून से 25 जून तक रहेगा बंद …

Spread the love

मां काली का कपाट रहेगा केवल बंद, 26 जून बृहस्पतिवार को खुलेगा मां काली का कपाट, जिसके पश्चात की जायेगी की विशेष पूजा अर्चना।

भिलाई नगर कालीबाड़ी शक्तिपीठ सेक्टर 6 मंदिर में अंबुबाची के अवसर पर केवल मां काली का मंदिर का कपाट 22 जून रविवार से 25 जून बुधवार तक बंद किया गया है ।जिसकी वजह से मां काली की पूजा अर्चना बंद है। यह परंपरा गुवाहाटी में स्थित जागरूक मां कामाख्या देवी मंदिर के तर्ज पर विगत वर्षो के भांति इस बार भी की गई है। कालीबाड़ी सेक्टर 6 शक्तिपीठ मंदिर में मान्यता के तहत पूजा अर्चना बंद रखी गई है ।माता के गर्भगृह के कपाट खुलने के बाद शुभ 26 जून को कालीबाङी सेक्टर 6 मंदिर खुलने के पश्चात विशेष पूजा-पाठ की जायेग। इसमें बंगाली समाज सहित भिलाई ट्विन सिटी के भक्तगण बड़ी संख्या में मां काली मंदिर में शामिल होंगे। मंदिर के पुजारी मानस मिश्रा एवं मेजदा ने बताया कि 51 देवी शक्तिपीठ में से एक कामाख्या मंदिर में लगने वाले अंबुबाची मेला में साधकों के साथ हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ती है । यह मेला इस साल 22 जून से 26 जून तक कामाख्या देवी मंदिर में आयोजित होता है । इस दौरान कामाख्या मंदिर का पट बंद रहते हैं। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस समय मां कामाख्या रजस्वला (मासिक धर्म ) में रहती है। इस समय ब्रह्मपुत्र नदी का जल भी लाल हो जाता है । अंबुबाची पर्व के दौरान मंदिर के गर्भगृह में पूजा बंद रहती है। इसे अंबुबाची मेला कहते हैं । हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक यहां देवी की कोई मूर्ति नहीं है बल्कि कुंड है, जिसे हमेशा फूलों से ढककर रखा जाता है । उत्सव के दौरान तीन दिन बाद जब मंदिर के दरवाजा खुला जाते हैं तो सफेद कपड़ा लाल रंग का हो जाता है, जिसे अंबुबाची वस्त्र कहा जाता है इसे प्रसाद स्वरूप बाटते हैं । भिलाई नगर सेक्टर 6 कालीबाड़ी शक्तिपीठ मंदिर में विगत वर्षों के भांति इस बार भी मां कामाख्या के मंदिर की तर्ज पर यह परंपरा निभाई जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *