वार्ड 38 पावर हाउस भिलाई में सुमन शील के निवास पर हुआ मातृ सम्मेलन, श्रीश्री बड़ मां के त्याग और आदर्शों को किया याद

Spread the love

“परम पूज्यनीय श्री श्री बड़ मां की 133वीं जयंती के उपलक्ष्य पर हुआ मातृ सम्मलेन का आयोजन”। बड़ी संख्या में उपस्थित हुए गुरु माता बहने ।

भिलाई। परम पूज्यनीय श्री श्री बड़ मां की 133वीं जयंती माह के पावन अवसर पर भिलाई पावर हाउस स्थित सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील के निवास पर श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच मातृ सम्मेलन एवं सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सत्संगी गुरु बहनों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रीश्री बड़ मां के आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ सम्मेलन एवं सत्संग से हुआ। पूरे परिसर में वंदेपुरूषोत्तमम , जयगुरु के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सत्संग के दौरान परम पूज्यनीय श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के जीवन में श्रीश्री बड़ मां के सान्निध्य, त्याग, सेवा और समर्पण पर विस्तार से उपस्थित माताओं प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि श्रीश्री बड़ मां का संपूर्ण जीवन त्याग, सेवा और आदर्श गृहस्थ जीवन का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने बताया कि गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी इष्ट (ईश्वर) से जुड़े रहकर मनुष्य अपने जीवन को सफल एवं सार्थक बना सकता है। उपस्थित महिलाओं से श्री श्री ठाकुर द्वारा प्रतिपादित नारी नीति के सिद्धांतों का पालन करते हुए परिवार और समाज में आदर्श स्थापित करने का आह्वान किया गया। मातृ सम्मेलन में महिलाओं ने भी बड़ो मां के जीवन, उनकी शिक्षाओं एवं आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए एवं भजन प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शिखा शील ने की। इस अवसर पर गायत्री विश्वास, काजल सरकार, सुलाता सरकार, सूमी शील, नमिता शील, शंकरी शील, कोनिका शील, प्रतिभा गुप्ता शील, सहित बड़ी संख्या में सत्संगी गुरु बहनें एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *