सुबह-सुबह भिलाई सुपेला संडे मार्केट में निगम-पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

भिलाई के सुपेला संडे मार्केट में रविवार को नगर निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन से हटाया गया। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति रही है।कार्रवाई के दौरान नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडे, CSP भिलाई नगर, थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने पहले माइक के माध्यम से दुकानदारों और ठेले वालों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी, इसके बाद जेसीबी की मदद से सड़क पर लगाए गए अवैध ठेले, अस्थायी दुकानें और कब्जे हटाए गए।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सुपेला संडे मार्केट में सड़क पर अतिक्रमण के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी , जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो रही थी।इसे देखते हुए निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर यह कार्रवाई की है, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सके और आम लोगों को राहत मिल सके।प्रशासन ने साफ कहा है कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोबारा सड़क पर कब्जा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *