नंदिनी रोड करुणा हॉस्पिटल के पास सड़क पर अतिक्रमण कर आवागमन को बाधित कर सड़क को ही बिल्डिंग मटेरियल सामान का गोडाउन बना दिया गया, दुर्घटना का कारण बनने के बावजूद निगम प्रशासन मूंद रखी है अपनी आंख।

नंदिनी रोड करुणा हॉस्पिटल के पास सड़क पर अतिक्रमण को लेकर कई बार किसी न किसी राजनीतिक सामाजिक लोगों के द्वारा विरोध एवं शिकायतें करने के बाद भी भिलाई नगर निगम सड़कों पर पर रखे बिल्डिंग मटेरियल मलवा को जब्त कर अंकुश लगाने के बजाए दंडित शुल्क लगाकर खानापूर्ति का कार्य हमेशा किया जाता रहा है। केनरा बैंक के बाजू पाठक सीमेंट बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के द्वारा सड़क पर कारोबार करते हुए मशीन से गाड़ियां लोडिंग अनलोडिंग कर आवागमन को बाधित करते हुए दुर्घटना तक को न्योता दिया जा रहा है। पाठक सीमेंट दुकान के पीछे बच्चों के शासकीय प्राथमिक शाला रहने के कारण सुबह दोपहर बच्चों का आना जाना लगा रहता है। सड़क पर अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई के समय मीडिया को संबोधन करते हुए रिटायर हो चुके पूर्व भिलाई निगम आयुक्त अशोक द्विवेदी ने सड़क दुर्घटना होने का कारण पाठक सीमेंट बिल्डिंग दुकान के ऊपर लगाते हुए पाठक सीमेंट दुकान के कुछ ही दूरी पर सड़क पर मृत होने की जानकारी तक उपलब्ध कराया था ।सड़क पर चल रहे कारोबार के कारण करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए सड़क को जर्जर करने तक भी आरोप लगा परंतु नंदिनी रोड की स्थिति यह है कि सड़क पर 150 से 200 टन बिल्डिंग मटेरियल सामान सड़क पर रखे हमेशा देखे जा सकते है।

सड़क पर रखे बिल्डिंग मटेरियल मलवा के चलते क्षेत्र में हो रहे परेशानियों के जूझने के संबंध में शिव सेना के प्रवक्ता राजू गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि दल जिला कलेक्टर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में उचित कार्रवाई प्रशासन के द्वारा नही किए जाने पर प्रशासन की छवि धूमिल होना बताया गया है। नंदिनी रोड से बिल्डिंग मटेरियल मलवा को हटाने की मांग समाज सेवी अशोक राव तांदुलकर, सुरेंद्र यादव, रमेश सिंह, लक्की जैन, गगन कुमार ने की है ।



