चंद्रपुर से गोंदिया होते हुए हावड़ा तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग …

Spread the love

चंद्रपुर महाराष्ट्र से गोंदिया दुर्ग बिलासपुर होते हुए हावड़ा तक के लिए ट्रेन शुरु करने की मांग छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज की ओर से केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर की गई है। पत्र में कहा गया कि छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र चंद्रपुर एवं गढ़चिरौली से लगे क्षेत्र में हजारों की संख्या में रहने वाले लोगों की बढ़ती मांग तथा चंद्रपुर गढ़चिरौली जिले में बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोग कई सालों से रह रहे हैं, रिश्तेदारी और बिजनेस के सिलसिले में रोजाना हजारों लोग हावड़ा एवं चंद्रपुर आते जाते हैं। इस ट्रेन लाइन पर सफर करने वाले मुसाफिरों का कहना है कि अगर इस रुट पर सीधे चंद्रपुर हावड़ा तक ट्रेन चलने लगे तो लोगों को बड़ी राहत एवं सफर आसान हो जाएगी। चंद्रपुर से सीधे हावड़ा तक जाने के लिए एक भी ट्रेन न होने के चलते लोगो को 160 किलोमीटर नागपुर जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता है, जिसके कारण से लोगों को अधिक वक्त लगता है या कभी कभी ट्रेन भी छुट जाती है तथा हावड़ा रोड के लिए चेन्नई बिलासपुर ट्रेन में सफर करना पड़ता है , सीधे हावड़ा तक ट्रेन चलने लगे तो लोग दो दिन में चाहें तो हावड़ा से अपना काम कर वापस चन्द्रपुर लौट सकते हैं । चंद्रपुर से सीधे हावड़ा तक ट्रेन प्रारंभ करने के लिए अपनी प्रतिक्रिया में छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुमन शील ने कहा है कि केंद्रीय बजट जब पेश किया जा रहा था तब चंद्रपुर एवं गढ़चिरौली के लोगों को उम्मीद थी कि हावड़ा से चद्रपुर की ओर जाने के लिए नई ट्रेन की शुरुआत होगी l बजट में जब ट्रेन को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली तो इस रुट पर सफर करने वाले मुसाफिर निराश हुए। वर्तमान में चंद्रपुर के लोग चेन्नई से बिलासपुर तक जाने वाली ट्रेन की फेरा को हावड़ा तक बढ़ा दिए जाने की मांग जोर-जोर से की जा रही है। जिसके लिए महाराष्ट्र चंद्रपुर जिले के गॉव गॉव में आवाज भी उठने लगे हैं तथा चंद्रपुर से हावड़ा ट्रेन की मांग को लेकर बड़े आंदोलन करने की तैयारी भी चल रहा है। छत्तीसगढ़ में रहने वाले लोग भी चंद्रपुर में बड़ी संख्या में कारोबारी के रुप मे आना जाना लगा रहता हैं। महाराष्ट्र चंद्रपुर जिले में सोने चांदी के काम करने वाले कारीगर भी बड़ी संख्या में हैं जो बंगाली समाज से आते हैं, टेंट कर्मचारी और जेवरात बनाने वाले कारीगर हमेशा बंगाल जाते रहते हैं, ट्रेनों में भीड़ टिकट नहीं मिलने से उनको काफी परेशानी होती है । काले सोने के शहर से ट्रेन यहां से शुरु हो जाए तो हजारों लोगों को इससे फायदा होगा एवं रेलवे को भी कई गुना राजस्व की वृद्धि होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mls jersey shop, college-basketball-shop