भिलाई नगर कालीबाड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सदस्यों ने दीप प्रज्वलन, पूजा-अर्चना और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन पर देशभर से मिली शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्यों में लगे लोगों की सराहना भी की थी।


भिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भिलाई नगर कालीबाड़ी, सेक्टर-6 के मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके पश्चात मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित किए गए।इस अवसर पर दीपों से स्वस्तिक एवं ‘ॐ’ का सुंदर प्रारूप तैयार किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों ने एक-एक कर दीप प्रज्वलित कर पूरे मंदिर परिसर को प्रकाशमय कर दिया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक एवं उत्सवी वातावरण में सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।कार्यक्रम में भिलाई नगर कालीबाड़ी के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से श्रीमती छाया दास, श्रीमती मुनमुन चटर्जी, श्रीमती बॉबी दास, श्रीमति मनोदीपा, श्रीमति बनाली बसु , श्रीमती अरुणा भट्टाचार्य, श्रीमति मौसमी राय, श्रीमती काजल चौधरी, सुमन शील, तपन दास, विश्वजीत दास, अभिनव नंदी, सत्यजीत दास, पलास बसु, पंडित मानस मिश्रा, पंडित हिरालाल मेजदा, धीमान गोस्वामी, तरुण भट्टाचार्य, प्रकाश राय, तपन मजूमदार सहित अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु शामिल रहे।पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात तपन दास द्वारा उपस्थित लोगों को मिठाई के पैकेट वितरित कर मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।







