दीपों से जगमगाया भिलाई का सिविक सेंटर, सांसद विजय बघेल ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Spread the love

17 सितम्बर‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने स्वयं दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर सभी को बधाई दी। भिलाई नगर कालीबाड़ी के अध्यक्ष डॉक्टर दीप चटर्जी, छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेशध्यक्ष सुमन शील भी शामिल हुए। आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह (IAS) के मार्गदर्शन में कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ।

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भिलाई में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सिविक सेंटर, बीएसपी सेक्टर-6 सहित विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में 3.51 लाख से अधिक मिट्टी के दीपों से भिलाई जगमगा उठा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह (IAS) का मार्गदर्शन एवं नेतृत्व महत्वपूर्ण रहा। उनके मार्गदर्शन में नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आयोजन स्थल की स्वच्छता, साफ-सफाई, आवश्यक व्यवस्थाओं, दीपों की व्यवस्था एवं दीप प्रज्वलन से संबंधित तैयारियों को व्यवस्थित रूप से पूरा किया गया। आयुक्त के दिशा-निर्देशन में निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों के जननायक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दीपोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान भिलाई शहर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुमन शील एवं भिलाई नगर कालीबाड़ी के अध्यक्ष डॉ. दीप चटर्जी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन तथा देश के विकास एवं जनसेवा में योगदान का उल्लेख किया। भव्य दीपोत्सव ने भिलाई में सेवा, स्वच्छता, जनभागीदारी और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *