मेकैनिक साथियों ने राष्ट्रीय आम दिवस पर आम के सीजन को दी भावपूर्ण विदाई, कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत एक छोटी बच्ची को स्नेहपूर्वक आम भेंट की गई तथा उसे आम का स्वाद भी चखाया गया ।

भिलाई। राष्ट्रीय आम दिवस के अवसर पर रवीशंकर शुक्ला मार्केट के मेकैनिक एवं व्यापारी साथियों द्वारा आत्मीय सामाजिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील, समाज के प्रतिनिधियों तथा अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।इस अवसर पर फजली, लंगड़ा, तोतापुरी (तोताफल्ली), चौसा एवं दशहरी सहित विभिन्न प्रजातियों के आम काटकर सभी उपस्थित लोगों को खिलाए गए तथा सभी ने उनके अनोखे स्वाद का आनंद लिया। आम का मौसम अंतिम चरण में होने के कारण इस वर्ष के आम सीजन को स्नेहपूर्वक विदाई भी दी गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत एक छोटी बच्ची को भी स्नेहपूर्वक आम भेंट किया गया तथा उसे आम का स्वाद चखाया गया। उपस्थित लोगों ने इसे नई पीढ़ी को भारतीय मौसमी फलों के महत्व से जोड़ने की एक सराहनीय पहल बताया।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने विचार साझा किए और ऐसे सामाजिक आयोजनों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द को मजबूत करने वाला बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रविशंकर शुक्ला मार्केट के व्यापारी एवं मेकैनिक व्यापारियों ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से अवतार सिंह, राजकुमार बघेल, बॉबी पारडे, सौरव सोनी सहित अनेको का सहयोग रहा है।






