कुम्हारी में 403 ग्राम अफीम और 14.46 लाख नकदी के साथ बुजुर्ग आरोपी गुरमेल सिंह हुआ गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस की बड़ी सफलता, छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले में धड़ल्ले से चल रहा रहा है अफीम का कारोबार, कुम्हारी पुलिस थाना में पकड़ा गया खारुन ग्रीन कॉलोनी हाउस नंबर 50, कुम्हारी, जिला दुर्ग निवासी 70 वर्षीय गुरमेल सिंह पूर्व में ट्रक चालक रहा है ।

भिलाई कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 17 मार्च को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 403 ग्राम अफीम, लाखों रुपये की नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर 2 के पास अफीम रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ अफीम और बिक्री से जुड़ी नगदी राशि बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरमेल सिंह (70 वर्ष) निवासी खारुन ग्रीन कॉलोनी हाउस नंबर 50, कुम्हारी, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।आरोपी के पास से 403 ग्राम अफीम, करीब 14 लाख 46 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18(ग), 27(क) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि नगदी और अन्य सामान मिलाकर कुल जब्ती करीब 16 लाख रुपये के आसपास है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *