दुर्ग तिरुरडीह सिंधिया नगर वार्ड 21 में बिना अनुमति के काटे गए हरे हरे पेड़

Spread the love

स्थानीय निवासियों ने की लिखित शिकायत दर्ज । मंदिर समितिके लोगों द्वारा बिना अनुमति के काटे गए पेड़ ।

दुर्ग स्थानीय रहवासी सुबीर रॉय एवं नीलांचल डे ने दुर्ग तहसीलदार को जिला कलेक्टर के नाम लिखित ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि दुर्गाबाड़ी मैदान परिसर स्थित दुर्गा मंदिर के आसपास सड़क किनारे लगे हुए पेड़ों को बिना अनुमति से काटा जा रहा है।

शिकायत में बताया गया है कि 13 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे मंदिर परिसर के चारों ओर सड़क किनारे लगे हुए कई पेड़ों को कथित तौर पर मंदिर समिति द्वारा कटवाया गया। रहवासियों का कहना है कि यह कार्य बिना किसी वैधानिक अनुमति के किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार ये पेड़ पिछले करीब 50 वर्षों से क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभा रहे थे। पेड़ों की कटाई से इलाके के पर्यावरण और हरियाली पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। रहवासियों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी है और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर, मुख्य वन संरक्षक और मोहन नगर थाना को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *