एकजन महिला स्वसहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड 33 एवं 34 श्रमिक क्षेत्र की महिला सदस्य हुए उपस्थित। फूलों की होली के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी गई बधाई।
8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भिलाई संतोषी पारा कैम्प 2 में एकजन महिला स्वसहायता समूह द्वारा महिला दिवस के दिन होली मिलन रंग पंचमी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समूह की महिला सदस्यों द्वारा समूह के संरक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रमिक क्षेत्र में कार्य कर परिवार चलाने वाली श्रमिक महिलाओं का चयनित किया गया और उनके निवास जाकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया ।


कार्यक्रम में समूह की अध्यक्षा एवं समाजसेवी श्रीमती सुमित्रा मांझी व समूह की अनिता चौधरी, बबीता पासवान, पूनम गुप्ता, अंजली साहनी, मीरा गुप्ता, बेला चाची, इंद्रासन पासवान, उर्मिला अचेला, सबिता, सहित सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए फूलों की होली खेलते हुए तथा राधे रानी के साथ महिला सदस्यों की ओर से होली की फाग गीत एवं चैता गीत गाकर झूमते हुए रंग पंचमी के उत्सव के साथ उड़ीसा की प्रचलित मिठाई छाना पोड़ा काटकर मुंह मीठा कराकर महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया ।






