कवि विपुल सेन के प्रथम कविता संग्रह ‘ सपनेर सीढ़ी’ का साहित्य प्रेमियों के बीच पुस्तक पहुंचाने के लिए 14 मार्च को भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में विमोचन (लोकार्पण) का कार्यक्रम ।
‘सपनेर सीढ़ी’ कविता पुस्तक को छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुमन शील, वरिष्ठ सदस्य सलाहकार अमिताभ सरकार, विद्युत चौधरी के हाथों से विमोचन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, आलोचक और प्रबुद्ध जन के अलावा समाज के समीर घोषाल, अजय सिन्हा, बिशु चक्रवर्ती, अभिजीत विश्वास तथा सेक्टर 6 कालीबाड़ी समिति के अजय मिश्र, राजा बैनर्जी, विपुल वर्मा सहित अनेकों मौजूद रहे।

‘सपनेर सीढ़ी’ कविता पुस्तक को हाल ही में विश्व प्रसिद्ध लेखिका बेबी हालदार के हाथों से छत्तीसगढ़ भिलाई आगमन के दौरान प्रथम कापी का विमोचन किया गया था। 14 मार्च को पुनः भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में साहित्य प्रेमियों के बीच पुस्तक को पहुंचाने के लिए विमोचन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगो ने ‘सपनेर सीढ़ी’ को बहुत ही शानदार कविता की किताब बताते हुए कवि विपुल सेन को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गई।






