छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने कहा कि जिस मस्जिद में तिरंगा नहीं फहराया जाएगा उसे पाकिस्तानी माना जाएगा। तिरंगा फहराने को लेकर वक्फ बोर्ड ने आदेश जारी किया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि सभी मस्जिदों को तिरंगा फहराने के बाद फोटो भेजनी होगी।

क्या कहा सलीम राज ने ……. सलीम राज ने कहा कि जिन मस्जिदों में इस आदेश का पालन नहीं किया जाएगा उन्हें देश का गद्दार माना जाएगा। प्रदेश के 3287 मस्जिदों में तिरंगा फहराना अनिवार्य होगा। वहीं, किस मस्जिद ने तिरंगा फहराया और किसने नहीं इसकी मॉनिटरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य की 3287 मस्जिद, मदरसों और दरगाहों को तिरंगा फहराकर वक्फ बोर्ड के पोर्टल पर फोटो अपलोड करना होगा। उन्होंने कहा कि फोटो के नीचे जगह और किस समय तिरंगा फहराया गया है यह लिखकर अपलोड करना है।


क्या है आदेश …. दरअसल, सोमवार को छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने 15 अगस्त को तिरंगा फहराने को लेकर एक आदेश जारी किया है। उन्होंने अपने लेटर में लिखा है- ’15 अगस्त 2025 को हमारे देश में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में स्थिति सभी मस्जिद, मदरसा, दरगाह के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया जावे। स्वतंत्रता के महत्व को समझें तथा देशभक्ति, आपसी एकता एवं भाईचारे का परिचय देते हुए इस अवसर की गरिमा बनाये रखें। लेटर के अंतिम में लिया है कि अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित। यह लेटर राज्य के समस्त मुतवल्ली, मस्जिद, मदरसा और दरगाहों के लिए भेजा गया है।

