भिलाई के वार्ड क्रमांक 33 संतोषी पारा कैंप-2, विवेकानंद नगर बंगाली मोहल्ला में पानी की भीषण समस्या को लेकर कल्याण सेवा जनजागृति संगठन ने सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील के नेतृत्व में कलेक्टर अभिजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दिया आश्वासन।

भिलाई के वार्ड 33 संतोषी पारा कैंप 2 विवेकानंद नगर बंगाली मोहल्ला के पोल नंबर 33/8A तथा 33/9A गली में रह रहे परिवारों को पानी मुहैय्या कराने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील के नेतृत्व कल्याण सेवा जनजागृति संगठन का एक प्रतिनिधि दल जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। जिला कलेक्टर को ज्ञापन पत्र सौंपने के पश्चात सुमन शील ने बताया कि पानी लोगों की सबसे बड़ी जरूरत होने के बावजूद भिलाई के वार्ड 33 संतोषी पारा कैंप 2 विवेकानंद नगर बंगाली मोहल्ला के पोल नंबर 33/8A तथा 33/9A गली में रह रहे परिवारों को आज भी पानी की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है । निगम प्रशासन द्वारा घर-घर नल जल योजना के तहत नल कलेक्शन तो लगा दिए गए है परंतु पाइप लाइन से पानी नही मिल पा रहा है, नल कलेक्शन केवल दिखावा के लिए रह गया है। यहां के लोगों को गर्मी के मौसम में भीषण पानी की समस्या से जूझने के बाद बरसात के मौसम में भी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन परिवारों को दूर जाकर बाल्टी से पानी भरकर लाना पड़ता है। वर्तमान में इस क्षेत्र में विधायक निधि से दो बोर पम्प बैठाकर पाइप खींचकर पानी दिया जा रहा है परन्तु इन परिवारों को सुविधा से वंचित रखा गया है। जिनकी फोटो भी दिखाया गया। समस्या से अवगत होने के पश्चात कलेक्टर अभिजीत सिंह ने इन परिवारों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पानी का प्वाइंट कनेक्शन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधि दल में राजेश सरकार, मोहन रेड्डी, अवतार सिंह, अजय कुमार मौजूद थे।




