संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियो पर अंकुश लगाने बॉम्बे आवास में दी पुलिस ने सर्जिकल दबिश …

Spread the love

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस पार्टी द्वारा समय-समय पर दबिश दी जा रही है। इसी क्रम में थाना वैशाली नगर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियो पर अंकुश लगाने सर्जिकल दबिश दी। दबिश के दौरान मिले 02 संदिग्ध बाईक एवं 1 संदिग्ध व्यक्ति मिले । 4 जुलाई को थाना वैशाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बाम्बे आवास में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक विनोद मिंज के नेतृत्व में केशव राम कोसले थाना प्रभारी मोहन नगर, राजकुमार लहरे थाना प्रभारी पदमनाभपुर, राजेश मिश्रा थाना प्रभारी जामुल, विजय यादव थाना प्रभारी सुपेला, अमित अंदानी थाना प्रभारी वैशाली नगर के स्टाफ एवं पुलिस लाईन के बल के सर्जिकल दबिश दिया गया, जहां संदिग्ध व्यक्ति मिला जिसे थाना लाकर पृथक से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *