वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 75.23 लाख की लागत से बनने वाले कैम्प 2 शासकीय हाई स्कूल भवनों के निर्माण का किया भूमि पूजन

Spread the love

जिस स्कूल में पड़े थे विधायक रिकेश सेन आज उसी स्कूल का किया भूमि पूजन, अपनी स्कूल समय के याद को ताजा करते हुए गर्व से कहा मैं भी इस स्कूल में पड़ा था ।

छत्तीसगढ़ के साय जी की सरकार शिक्षा को अपने मुख्य एजेंडा में शामिल कर हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना चाहती है। आज शासकीय हाई स्कूल कैम्प-2 में 75.23 लाख रूपये के विकास कार्यों का वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भूमिपूजन करते हुए उक्त बातें कहीं।

इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन ने भवन को उच्च गुणवत्ता युक्त भवन बनाने के निर्देश देते हुए कहा की मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है,अत: भवन निर्माण में किसी प्रकार की कमी या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूल के स्टाफ एवं समर्थकों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह स्कूल नींव का पत्थर साबित होने जा रहा है। आपको बता दु मैंने भी इसी स्कूल से पढ़ाई की है और आज मेरे द्वारा यह भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन करना बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है। यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि हमारे बच्चों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों को नया आयाम देगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है और सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए लगातार काम कर रही है। शिक्षकों के साथ अभिभावक भी बच्चों की पढ़ाई के लिए मेहनत करें, इससे निश्चित रूप से शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। क्योंकि सबसे बड़ा धन विद्या धन है। हमें शिक्षा को बेहतर करने के लिए लगातार काम करना है।आपको बता दें कि यह वही स्कूल है जहां रिकेश सेन ने स्वयं प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। विधायक बनने के बाद वो विधानसभा की सभी शासकीय स्कूलों का, भवनों का, सुविधाओं का कायाकल्प करने लगातार काम करते दिखाई पड़ते हैं। आज इस शासकीय स्कूल को लगभग 10 से अधिक नए कमरों की सौगात मिलना यह दिखाता है कि विधायक अपने क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।श्री सेन ने बताया कि शासकीय हाई स्कूल कैम्प-2 में 3 आधुनिक क्लास रूम, प्राचार्य एवं ऑफिस कक्ष, दो विद्यार्थी कक्ष, बालक एवं बालिका वॉशरूम 2, प्रथम तल पर 2 क्लास रूम, लायब्रेरी रूम, कम्प्यूटर रूम, आर्ट रूम, दो नग बालक एवं बालिका वॉशरूम निर्माण होना है।

अपने सम्बोधन में स्कूल के प्राचार्य ने विधायक रिकेश सेन का आभार व्यक्त करते हुए स्कूल में शिक्षकों की कमी को भी अवगत कराया, जिसमें संस्कृत भाषा की शिक्षक मुख्य रुप से बताया, जिसपर श्री सेन ने स्कूल में 3 शिक्षकों को जल्द भर्ती कराए जाने की बातें कही गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *