छत्तीसगढ़ में आज विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडnपम् में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने सर्वश्री गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल एवं गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,v उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी मौजूद रहे।इस विस्तार के साथ साय कैबिनेट में नए चेहरों का समावेश हुआ है, जिससे सरकार को और मजबूती मिली है। शपथ के बाद तीनों मंत्रियों से प्रदेश की जनता ने नई उम्मीदें और विकास की अपेक्षाएँ जोड़ी हैं।

आज तीन मंत्रियों की नियुक्ति के साथ साय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। शपथ ग्रहण के साथ नए मंत्रियों को विभाग भी बांट दिए गए हैं। गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग दिया गया है। गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग दिया गया। बृजमोहन अग्रवाल पहले मंत्री थे, उनके पास इनमें से कुछ विभाग पहले थे। सांसद बनने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद यह सभी विभाग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पास रखा था।सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ ने ‘हरियाणा मॉडल’ अपनाया है ।


