रसोई गैस की कीमतों में की गई वृद्धि को सरकार वापस ले .. सुमन शील

Spread the love

11 महीनों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी, मिडिल और लोअर क्लास के लिए घर चलाना मुश्किल ।

केंद्र सरकार द्वारा अचानक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर व्यवसायिक रसोई गैस में 114.50 रुपए की वृद्धि की है। इस बढ़ोतरी कीमतों में की गई वृद्धि को केन्द्र सरकार से तत्काल वापस लेने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील ने की है। सुमन शील ने कहा है कि भाजपा शासन काल में पिछले साल 8 अप्रैल को भी इसी तरह बढ़ोतरी की गई थी। बीते इन 11 महीनों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस वृद्धि के कारण महंगाई दर भी बढ़ रही है, जिससे मिडिल और लोअर क्लास के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और कमर्सियल गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतें आम नागरिकों के लिए असहनीय हो गई हैं। वृद्धि और वैश्विक तनाव के कारण सप्लाई में आ रही कमी के चलते लोग परेशान हैं, जिससे कई जगहों पर मजबूरी में अभी से लकड़ी या अन्य विकल्पों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। सरकार इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *