भिलाई सेक्टर 4 में सहकार भारती महिला प्रकोष्ठ, महिला सहकारिता प्रकोष्ठ और स्वसहायता प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सिविल जज लोक अदालत नेहा गुप्ता , अंतराराष्ट्रीय सहकारिता समारोह वर्ष समारोह आयोजन समिति के प्रदेश प्रमुख डॉ लक्ष्मी कांत द्विवेदी, प्रगतिमहिला नागरिक बैंक अध्यक्ष अश्विनी नागले, राकेश शुक्ला, स्वसहायता प्रकोष्ठ अध्यक्ष जया रेड्डी, चंद्र किरण मिश्र कांति वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम की शुरुआत माता अहिल्या बाई होलकर ,भारत माता के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित करके किया गया तत्पश्चात सहकार गीत की प्रस्तुति ममता राव ने किया।

कार्यक्रम के इस मौके पर संबोधित करते हुए सिविल जज नेहा गुप्ता ने कहा कि आज नारी शक्ति हर क्षेत्र में कार्य करके देश का नाम रोशन कर रही है आज नारी शक्ति ने हर मुश्किल से मुश्किल कार्य करने सक्षम है। आज मैं इन महिलाओं का सम्मान देकर मुझे गर्व की अनुभूति प्राप्त हो रही है । डॉ लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने कहा कि नारी सर्वत्र पूज्यंते के भाव को लेकर समाज आज कार्य कर रहा है और नारी शक्ति के चलते आज हमारा देश नित नए पायदान लगातार बढ़ रहा है, मैं आप सभी मातृ शक्ति को प्रणाम करता हू और महिला दिवस पर बधाई देता हु कि आप लोग और आगे बढ़े। कार्यक्रम को अश्विनी नागले ने भी संबोधित किया, स्वागत भाषण कांति वर्मा ने दिया। कार्यक्रम में शिला सिंग, बबीता केला अर्चना वर्मा, विंदु सोनी, नीता गढ़े वाल , तरुणा देश मुख,नीलम साहू,भवानी , निधि चंद्राकर, जुली गुप्ता किरण रात्री, रुचि जैन, जी चंद्र कला, वंजक्षी, रीतादेवी, किरण साहू, रुक्मिणी साहू, जी राजेश्वरी, मीनाक्षी, रोहिणी, जे ऊषा , जया प्रदा, रतना चंद्राकर, ईशा, अंजनी , कल्पना स्वामयी, हर्षा, पी लक्ष्मी, पद्मा, सुषमा पाल, सुषमा वर्मा, पी रमा, गायत्री, पद्मा, ज्योति सोनी, प्रतिभा शर्मा, पूनम उपाध्याय, सरबजीत सहाय, आरती शर्मा, आरती पांडे, पूजा भास्करन, शीबा हार्वे, पूजा महेश, जी सुकन्या, उतरा रामटेके, अल ज्योति, सहित महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी ने फूलों की जम कर होली खेली, कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त जया रेड्डी तथा संचालन ममता राव ने किया ।