छत्तीसगढ़ पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , विधानसभा परिसर में किया पौधारोपण …

Spread the love

रायपुर 24 मार्च : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरफोर्स के विशेष विमान से सोमवार को राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ पहुंची। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ राज्यपाल रमेन डेका,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों सहित विधायकगणों ने विधानसभा परिसर में समूह फोटो खिंचाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में टोनही प्रताड़ना, खाद्य सुरक्षा सहित अब तक 565 विधेयक पारित हो चुके हैं। विधानसभा में सदस्यों की संख्या 90 है। इनमें अनुसूचित जनजाति के 30, अनुसूचित जाति के 10, ओबीसी के 35 सदस्य, सामान्य वर्ग के 15 और महिला सदस्यों की संख्या 19 है। विधानसभा में पहली बार चुनकर आए सदस्यों की संख्या 51 है। राष्ट्रपति इससे पहले एयरफोर्स के विशेष विमान से रायपुर पहुंचीं थी। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने नृत्य किया। विधानसभा के 25 साल पूरे होने के मौके पर रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *