संध्या 8 बजे से भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 सांस्कृतिक कार्यक्रम मैदान में आतिशबाजी के साथ पीके लम्हे बैंड का लाइव परफार्मेंस ।

बांग्ला नव वर्ष पोइला बोइशाख के अवसर पर 15 अप्रैल को भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में एक भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकाता के प्रख्यात गायक शुभोजीत सुजोन और छत्तीसगढ़ रायपुर के गायिका तुषिता के साथ इस जश्न में छत्तीसगढ़ का पीके लम्हे बैंड और आतिशबाजी के साथ धूम-धड़ाका देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ मिनी भारत भिलाई में उमंग और उल्लास के साथ बांग्ला नए साल का स्वागत करेंगे। बांग्ला नए साल की संध्या 8 बजे से भिलाई नगर कालीबाड़ी में लाइटिंग म्यूजिक और बैंड की आवाज के साथ इस रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होने का उत्साह अभी से बंगाली समाज के लोगों में देखने को मिल रहा है।






