4 अगस्त को ओम धर्म सेवा एवं जनकल्याण समिति के द्वारा 24 वा वर्ष शिवनाथ नदी से कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी ….

Spread the love

मनोकामनेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर करेंगे शिवनाथ नदी के जल से जलाभिषेक एवं मंदिर पंडित रामनिवास प्यासी मिश्रा के उपस्थिति में होगा रुद्राभिषेक। 24 वर्ष से लगातार कर रहे सावन महोत्सव के आयोजन को धूम धाम से मनाने के लिए इस साल भी समिति का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई ।

सावन महीने के सोमवार व्रत का विशेष महत्व है। इस बार सावन का चौथा व आखिरी सोमवार 4 अगस्त को है। इस दिन शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन व्रत करने व भोलेनाथ की विधिवत पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस बार सावन के आखिरी सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। हिंदू धर्म में सर्वार्थ सिद्धि योग को अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस अवधि में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त होता है। ओम धर्म सेवा एवं जनकल्याण समिति द्वारा शुभ संयोग पर देश प्रदेश एवं समाज के कल्याण के लिए जलाभिषेक करने जा रहा है।

सावन महोत्सव के अवसर पर ओम धर्म सेवा एवं जनकल्याण समिति द्वारा चतुर्थ सावन सोमवार 4 अगस्त को 24 वा वर्ष दुर्ग शिवनाथ नदी तट धाम पर से भिलाई पावर हाउस चौक रवि शंकर शुक्ल मार्केट मनोकामनेश्वर शिव मंदिर के प्राचीन शिवलिंग में जल चढ़ाने के लिए कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी । कावड़ यात्रा के 24 वा वर्ष आयोजन को लेकर समिति सदस्यों की बैठक संतोषी पारा कैंप 2 में समिति के महिला संयोजक सुमित्रा मांझी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से समिति एवं कार्यक्रम के संयोजक सुमन शील उपस्थित थे। इस मौके पर सुमन शील ने बताया कि मनोकामनेश्वर के मंदिर के भीतर प्राचीन शिवलिंग विराजमान है और समिति द्वारा साल 2002 से नया मंदिर स्थापित होने के उपरांत से सावन महापर्व पर शिवनाथ नदी तट से कावड़ पैदल यात्रा निकालकर मंदिर में स्थित प्राचीन शिवलिंग में शिवनाथ धाम नदी का जल चढ़ाया जाता है । कावड़ यात्रा का इस वर्ष 24 वा वर्ष होने जा रहा है तथा इस साल भी बड़ी संख्या में भिलाई के विभिन्न वार्ड के अलावा जामुल, नवातरिया आदि क्षेत्रों से महिलाएं एवं पुरुष शिव भक्त सुबह 7 बजे शिवनाथ नदी तट पर बस आदि वाहन से पहुंचेंगे । सुबह 7 बजे शिवनाथ कावड़ियों के द्वारा नदी तट पर गंगा आरती की जाएगी और उसके बाद कांवड़ यात्रा निकाला जाएगा।

दोपहर 12 बजे मनोकामनेश्वर शिव मंदिर के शिव लिंग का पण्डित रामनिवास प्यासी मिश्रा के उपस्थिति में मंत्रोजाप के साथ जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक होगा ।

दिनांक 16 अगस्त दिन बुधवार को भंडारा का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। बैठक में मुख्य रूप से अवतार सिंह, राजेश कौशिक, मोहन रेड्डी, राजु गुप्ता, धर्मेन्द्र देवांगन, अजय वर्मा, सुब्रत राय, उज्जवल सेन, गोविंद माझी, बब्बू , डीपिन सहित भारी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित थे । उपरोक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी गोविन्द मांझी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *