भिलाई कालीबाड़ी सेक्टर 6 में बासंती दुर्गा पूजा में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन

Spread the love

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के माध्यम से भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल मैदान में बनेगा डोम सेट सहित कई कार्य, डोम सेट कार्य के होने से लोगों को मिलेगा बरसात एवं धूप के समय बड़ी राहत ।

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में अयोजित बासन्ती दुर्गा पूजा में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन शामिल हुए, इस दौरान विधायक रिकेश सेन ने बासन्ती माँ दुर्गा की प्रतिमा के सामने आराधना कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की गई । इस मौके पर पंडित मानस मिश्र ने मंत्रोचार के साथ विधायक रिकेश सेन के हाथों से पूजा अर्चना कराया और शांति जल अर्पित की गई।विधायक रिकेश सेन ने बताया कि भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 का मंदिर शक्तिपीठ का स्थल है और मैं बचपन से प्रत्येक कार्यक्रमों में शामिल हुआ हूं, जो मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। सेक्टर 6 काली मंदिर के शक्तिपीठ में भक्तिभाव का वातावरण हमेशा बना रहता है, जिससे हमको समाजिक व अपने व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक भाव का अनुभव होता है, विधायक रिकेश सेन ने कहा माँ दुर्गा की कृपा से सभी प्रफुल्लित रहे ओर चैत्र नवरात्रि के इस पवित्र माह में सभी के लिये मंगलमय हों ।इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा रिकेश सेन का स्वागत किया एवं वर्तमान में उनके द्वारा मंदिर के सामने में स्थित सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल में डोम सेट का कार्य को अपने माध्यम से स्वीकृति कराने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *