बांग्ला नव वर्ष पोइला बोइशाख के अवसर पर भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में एक भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कोलकाता के प्रख्यात गायक शुभोजीत सुजोन और छत्तीसगढ़ रायपुर के गायिका तुषिता शामिल होंगे, जो पारंपरिक बंगाली संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे।
भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में बंगाली नव वर्ष के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर कोलकाता के सुप्रसिद्ध गायक शुभोजीत सुजोन अपनी लाइव प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। वही छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका तुषिता की मधुर आवाज़ से लोगों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। बंगाल एवं छत्तीसगढ़ की यह सांगीतिक प्रस्तुति मां काली के प्रांगण में भक्ति और उत्साह का अद्भुत मिश्रण होगी, जो श्रोताओं को एक आध्यात्मिक और आनंदमयी यात्रा पर ले जाएगी।
यह कार्यक्रम 15 अप्रैल 2026, बुधवार को रात 8 बजे से भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रांगण स्थल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बंगाल की विभिन्न संगीत की प्रस्तुति का संगम देखने को मिलेगा।
भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में 15 अप्रैल की संख्या को आयोजित होने वाले इस रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होने का उत्साह अभी से शहरवासियों में देखने को मिल रहा है।


