चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना के लिए महज 50 मिनट का शुभ समय, जानें कब करें कलश स्थापना ..

Spread the love

चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना के लिए महज 50 मिनट का शुभ समय, जानें कब करें कलश स्थापना मुहूर्त :

चैत्र नवरात्रि का आरंभ 30 मार्च से हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। इस बार घटस्थापना के लिए महज 50 मिनट का शुभ समय है। आइए जानते है, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होने जा रहा है। इस बार पहला नवरात्रि व्रत 30 मार्च को है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। घटस्थापना के साथ ही देवी का आवाहन किया जाता है। घटस्थापना के साथ ही मां दुर्गा का वास अगले 9 दिनों के लिए घर में हो जाता है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग अलग 9 रूपों की पूजा की जाती है। श्रीमद्देवी भागवत पुराण के अनुसार, देवी का आवाहन सुबह के समय किया जाता है। घटस्थापना को चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग को करना भी वर्जित माना जाता है। 30 मार्च 2025 को सुबह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उदय व्यापिनी है। इसलिए इस दिन ही घटस्थापना की जाएगी।
शास्त्रों के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना करना सबसे उत्तम माना जाता है। 30 मार्च रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह में 12 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। ऐसे में घटस्थापना के लिए 50 मिनट का यह मुहूर्त सबसे शुभ रहेगा। मान्यता के अनुसार, दुर्गा उपासना द्विस्वभाव लग्न में मां दुर्गा की उपासना करना अच्छा माना जाता है। द्विस्वभाव लग्न मीन में घटस्थापना करना श्रेष्ठ माना जाता है। इसलिए सुबह 6 बजकर 3 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक का समय भी घटस्थापना के लिए अच्छा रहेगा।कलश स्थापना करने के साथ ही देवी देवताओं का आह्वान किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कलश के अलग अलग भागों में त्रिदेवों का वास होता है। कलश के मुख पर भगवान विष्णु, कंठ पर भगवान शिव और मूल में ब्रह्माजी का स्थान माना गया है। कलश के मध्य भाग में मातृ शक्तियों का निवास होता है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना करने के साथ ही देवी देवताओं को घर में निमंत्रण दिया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *