नक्सलवाद को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सली संगठन टूट चुके हैं। नक्सलवाद के खिलाफ हमारे जवान मजबूती से लड़ रहे हैं। मार्च 2026 का सपना जरूर पूरा होगा।


छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार को कहा कि अब नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जो संकल्प लिया है। वह संकल्प जरूर पूरा होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले अबूझमाड़ में घुसकर कार्रवाई कर रहे हैं। ‘नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रहा है’, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया बड़ा दावा क्या कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने : नक्सलवाद अब अंतिम सांस ले रहा है। लगातार डेढ़ सालों से हमारे जवान मजूबती के साथ लड़ रहे हैं और डबल इंजन की सरकार का भी लाभ हो रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने तो ठान ही लिया है कि अगले साल 31 मार्च तक नक्सलवाद को खत्म करना है। पूरा होगा सपना मुख्यमंत्री ने कहा – उनका सपना पूरा भी होगा, हमारे जवान बहुत मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। अभी जो माओवाद के सबसे बड़े पोलित ब्यूरो के कमांडर थे उनको मार गिराया गया है। जवानों ने नक्सलियों के कई बड़े लीडरों को मार गिराया है। सीएम ने कहा कि माओवादी की कमर टूट गई है, निश्चत रूप से माओवाद का अंतिम समय आ गया है।



