भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में आज 17 नवम्बर को कार्तिक पूजा का भव्य आयोजन

Spread the love

भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में 17 नवम्बर 2025 को भगवान कार्तिक पूजा का भव्य आयोजन मंदिर परिसर में किया जा रहा है। भगवान शिव जी के पुत्र भगवान कार्तिक का पूजा हिन्दू धर्म में विशेष स्थान रखता है। ये पूजा पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत में खासकर की जाती है। बंगाली समाज में कार्तिक भगवान की पूजा पूरे उत्साह से की जाती है । यह पूजा मुख्य रूप से संतान प्राप्ति और समृद्धि की कामना के लिए की जाती है। पश्चिम बंगाल में यह पूजा 350 वर्षों से भी अधिक पुरानी परंपरा का हिस्सा है और कई जगह मेले भी लगते हैं। आज 17 नवंबर 2025 को, बंगाली समाज कार्तिक पूजा मना रहा है, जो कार्तिक माह की संक्रांति के दौरान घर-घर में की जाती है। इस पूजा में दीप जलाना, मंत्र जाप, और विशेष पूजा-अर्चना का प्रावधान होता है। भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में 17 नवम्बर के शाम 7.30 बजे से पूजा प्रारंभ होगी। 8.30 बजे पुष्पांजलि और 9.30 बजे भोग-प्रसाद का वितरण किया जाएगा। पूजा के दौरान समिति के समस्त पदाधिकरीगण, सदस्य एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *