घटित घटना के सामने में ही दमकल की व्यवस्था होने के बावजूद दमकल के आते आते बुझाने से पहले जलकर हुआ सेक्टर 1 निवासी अरविन्द श्रीवास्तव का वाहन क्रमांक UP78DA 3303 खाक, कार वाहन चालक ने बचाई अपनी जान पर 8 लाख से अधिक का हुआ आर्थिक क्षति।

छत्तीसगढ़ के सड़कों में सांडों की लड़ाई से भीषण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन हादसों में भिलाई शहर भी अव्वल स्थान पर है। राहगीर, बाइक सवार आयदिन घायल हो रहे हैं, वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और गंभीर तनाव पैदा हो रहा है। इसी कड़ी में एक और घटना 15 फरवरी रविवार की सुबह करीब 5 बजे बीएसपी फायर ब्रिगेड रोड के सामने दो सांडों की लड़ाई के कारण एक चार पहिया वाहन पूरी तरह से जल गईं । सांड की लड़ाई में वाहन चालक अपने चार पहिया गाड़ी को बचाने के लिए ब्रेक लगाकर मोड़ने से पेड़ पर टकराने से आग लग गई। गाड़ी में सवार वाहन चालक ने कुदकर अपनी जान बचाई, हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर दोनों सांड लड़ रहे थे और दूसरी दिशा से सेक्टर 1 के निवासी अरविन्द श्रीवास्तव सुबह बोरिया गेट के भीतर प्लांट में जा रहे थे परंतु अचानक दोनों सांड लड़ते हुए जा रहे वाहन चालक के दिशा में आ जाने से वाहन चालक घबरा गए। आग लगने के उपरांत वाहन चालक के द्वारा तत्काल 112 में फोन कर सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड की आने के बावजूद वाहन जल कर खाक हो गई।
सड़क के किनारे फायर ब्रिगेड रहने के बाद भी गाड़ी जलने को देखते हुए दमकल विभाग को सड़क पर बेरीकेट होने के कारण पहुंचने के लिए सेक्टर 4 घूम कर आते आते आग को बुझाने में सफलता नहीं मिली और वाहन क्रमांक UP78DA 3303 के जलने से अरविन्द श्रीवास्तव ने तो अपनी जान तो बचा लिया पर 8 लाख से अधिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।

