भाजपा के दिग्गज नेता ने आखिर किसे दी नसिहत।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ BJP नेता मुरली मनोहर जोशी ने संविधान की मूल भावना पर जोर देते हुए कहा कि विकास का अर्थ चुनावों में पैसे बांटना नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि देश में आर्थिक असमानता ही सबसे बड़ा भेदभाव बन चुकी है। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी कार्य चुनावों में “पैसा बांटने” से नहीं होते हैं। गुरुवार को भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त और पूर्व कानून सचिव जी वी जी कृष्णमूर्ति की 91वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, जोशी ने भेदभाव को समाप्त करने के लिए मौजूदा राज्यों में से छोटे राज्य बनाने का सुझाव दिया, जिनमें प्रत्येक में निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या और आबादी लगभग समान हो।

