चैतन्य बघेल को ईडी के टीम हिरासत में ले सकती है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुमनगर निवास पर पहुंची ईडी की टीम, 6 गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे ईड़ी के अधिकारी,ज्ञातव्य हो कि आज ही भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल का जन्मदिन है । सुबह 6 बजे के करीब ईडी के अधिकारी सीआरपीएफ के जवानों के साथ पदुम नगर भिलाई 3 निवास पर दबिश दी भूपेश बघेल ने सुबह-सुबह ट्वीट किया है कि आज विधानसभा का अंतिम दिन है मैं अडानी के खिलाफ मामला उठाने वाला था इसलिए टीम को मेरे घर पर भेज दिया गया है।भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय पर छापेमारी की है। सुबह 6 बजे बघेल के निवास में ED के अधिकारी पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में CRPF के जवान भी मौजूद हैं।भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है।भिलाई-दुर्ग फोरलेन के पास पदुमनगर मेन रोड में सभी को रोका जा रहा है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। मेन रोड से 500 मीटर की दूरी पर भूपेश बघेल का घर है। दुर्ग शहर और भिलाई शहर के एडिशनल एसपी मौजदू हैं। कई थानों के थाना प्रभारी भी मौजूद है।कुछ दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाला के मामले में बघेल के आवास पर छापे मारे थे। 10 मार्च को ईडी ने शराब घोटाला मामले में उनके बेटे के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत दुर्ग जिले के भिलाई शहर में भूपेश बघेल के आवास पर छापा मारा था। इसके अलावा, चैतन्य के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल सहित 13 और ठिकानों पर भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई थी।


ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में ले सकती है। जानकारी के मुताबिक ईडी ये कार्रवाई शराब घोटाले के मामले से कनेक्शन के सिलसिले में कर रही है। ईडी की टीम 3 गाड़ियां में पहुंची है। घर में ईडी की जांच चल रही है ।



